[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के फोगां में किसानों को किया जागरूक:नैनो उर्वरक यूरिया के बारे में बताया, फायदे की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के फोगां में किसानों को किया जागरूक:नैनो उर्वरक यूरिया के बारे में बताया, फायदे की जानकारी दी

सरदारशहर के फोगां में किसानों को किया जागरूक:नैनो उर्वरक यूरिया के बारे में बताया, फायदे की जानकारी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के गांव फोगां में गुरुवार को इफको द्वारा नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के तहत किसान सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक रामनिवास सहारण सहित 70 किसानों ने भाग लिया। इफको चूरू के क्षेत्र प्रतिनिधि अजय कुमार जाखड़ ने किसानों को नैनो तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक उर्वरकों की जगह नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों का प्रयोग बढ़ रहा है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी कम मात्रा में अधिक प्रभावी होते हैं। ये उर्वरक किसानों की लागत कम करते हैं और उत्पादन बढ़ाते हैं। साथ ही मिट्टी, जल और वायु को प्रदूषण से बचाते हैं।

जाखड़ ने नैनो उर्वरकों के प्रयोग की विधि भी बताई। नैनो डीएपी का बीजोपचार 5 मिली प्रति किलो बीज की दर से करना होता है। बुआई के 35-40 दिन बाद नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का 4-4 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। इससे परंपरागत यूरिया और डीएपी की 25 से 50 प्रतिशत मात्रा कम हो सकती है। कार्यक्रम में इफको एमसी विनोद कुमार ने कृषि रसायनों की जानकारी दी। इफको एसएफए मनोज कुमार ने कपास और मूंगफली की फसलों में जल विलेय उर्वरकों के उपयोग की विधि बताई। उन्होंने इनकी मात्रा और लाभों की जानकारी भी साझा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22