[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में ग्वार की फसल पर झुलसा रोग का कहर:38 हजार हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान, कीटनाशक का भी नहीं हो रहा असर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में ग्वार की फसल पर झुलसा रोग का कहर:38 हजार हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान, कीटनाशक का भी नहीं हो रहा असर

सरदारशहर में ग्वार की फसल पर झुलसा रोग का कहर:38 हजार हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान, कीटनाशक का भी नहीं हो रहा असर

सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र में ग्वार की फसल को झुलसा रोग ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस रोग के कारण फसल की पत्तियों, तनों और फलियों पर गहरे भूरे रंग के धब्बे बन रहे हैं। नैणासर गांव के किसानों ने प्रशासन से फसल का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। किसान श्योकरण डूडी के अनुसार बारिश के बाद से यह रोग लगातार फैल रहा है। कीटनाशक का कई बार छिड़काव करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हो रहा है।

किसान परमेश्वर लाल ने बताया-उन्होंने रोग की आशंका होते ही कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क किया। केंद्र के वैज्ञानिक मुकेश शर्मा ने बताया कि यह बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट बीमारी है। इसमें शुरुआत में पत्तों पर पानी जैसे धब्बे दिखते हैं। बाद में पत्ते किनारों से झुलसकर काले हो जाते हैं।

स्थानीय भाषा में तुरड़िया कहे जाने वाले इस रोग में जीवाणु और फफूंद का प्रकोप होता है। साथ ही तेलिया और सफेद मक्खी जैसे कीट भी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इस रोग से बचाव के लिए 10 लीटर पानी में 2 ग्राम स्ट्रेप्टोसाइक्लिन, 25 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड और 5 ग्राम थायोमिथोक्साम के घोल का छिड़काव करने की सलाह दी है।

तहसीलदार कार्यालय के कानूनगो मनोज कुमार के अनुसार इस साल सरदारशहर क्षेत्र में 38,717 हेक्टेयर में ग्वार की बुआई की गई है। अधिक बारिश के कारण फसल झुलसा रोग की चपेट में आ गई है। इधर नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक ने बताया-इस बार कई गांवों के किसानों ने झुलसा रोग के बारे में अवगत करवाया है। हालांकि जो भी झुलसा रोग की चपेट मे ग्वार आने की संभावना से पहले ही किसान कृषि विशेषज्ञों से सम्पर्क करते हुए तुरंत फसलों में छीड़काव करे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62