पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई
पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई

खेतड़ी : पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खेतड़ी के लोग भी आगे आए हैं। पार्षद हरमेंद्र चनानिया और सुधीर गुप्ता की पहल पर व्यापारियों व आमजन से सहयोग राशि एकत्र की गई। इस अभियान में संजय नालपुरिया, अरविंद सिंह निर्वाण, राजेश सांखला और अक्षय की टीम ने घर-घर और बाजार से सहयोग जुटाया। कुल 20 हजार रुपये की राशि एकत्र कर पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई। लोगों ने कहा कि आपदा की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना ही सच्ची मानवता है।