[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलीपुर के नरेश भांबू का जेएनयू में रूसी अध्ययन केंद्र में पीएचडी के लिए हुआ चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलीपुर के नरेश भांबू का जेएनयू में रूसी अध्ययन केंद्र में पीएचडी के लिए हुआ चयन

अलीपुर के नरेश भांबू का जेएनयू में रूसी अध्ययन केंद्र में पीएचडी के लिए हुआ चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिले के अलीपुर निवासी नरेश भांबू पुत्र रणवीर भांबू का जेएनयू में रूसी अध्ययन केंद्र में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। नरेश भांबू विदेशी भाषा में स्नातक, राजनीति विज्ञान में परास्नातक हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय से उनकी कानून की पढ़ाई जारी है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली के रूसी अंतरराष्ट्रीय संबंध केंद्र में पीएचडी में इनका चयन प्रथम स्थान से हुआ है। इन्होंने शैक्षणिक विविधता और परिश्रम से अपनी अलग पहचान बनाई है। भांबू का कहना है कि यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। रूस और भारत के बीच बदलते कूटनीतिक समीकरणों को समझने और शोध के माध्यम से योगदान देने का यह एक बड़ा अवसर है। भांबू का चयन उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो पारंपरिक विषयों से हटकर बहुआयामी शिक्षा और शोध के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad