[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मावा, कलाकंद, बेसन लड्डू, मावा पेड़ा, दूध, घी, क्रीम के सैम्पल लिए, शुद्घ आहार मिलावट पर वार अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मावा, कलाकंद, बेसन लड्डू, मावा पेड़ा, दूध, घी, क्रीम के सैम्पल लिए, शुद्घ आहार मिलावट पर वार अभियान

चिकित्सा विभाग की टीम ने सीकर व नीमकाथाना में की कार्रवाई

सीकर : आमजन को शुद्घ व ताजा खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया के निर्देशन में मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, फूल सिंह बाजिया, नंद राम मीणा, सुरेश कुमार ने सीकर व नीमकाथाना में खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 8 सैम्पल लिए।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली ने बताया कि मावा, कलाकंद, मीठा मावा, बेसन लड्डू, मावा पेड़ा का सीकर शहर से और नीमकाथाना से दूध, घी, क्रीम के सैम्पल लिए। सभी सैम्पल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर में भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को शुद्ध व स्वच्छ खाद्य सामग्री बनाने के लिए पाबन्द किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad