[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेरी पशु मेला 2025 : काजल घोड़ी व बादल ऊंट के नृत्य ने बांधा समां, सिंघम भैंसा बना आकर्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बेरी पशु मेला 2025 : काजल घोड़ी व बादल ऊंट के नृत्य ने बांधा समां, सिंघम भैंसा बना आकर्षण

बेरी पशु मेला 2025 : काजल घोड़ी व बादल ऊंट के नृत्य ने बांधा समां, सिंघम भैंसा बना आकर्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

बेरी : बेरी पशु मेला 2025 परंपरा और उमंग के रंग में सराबोर है। मेले की शुरुआत के साथ ही दूर-दराज़ के इलाकों से आए पशुपालकों ने अपने ऊंटों और घोड़ों की शानदार आवक दर्ज कराई। मेले के पहले ही दिन काजल घोड़ी और बादल ऊंट ने अपने नृत्य से ऐसा समां बांधा कि देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।

इस बार मेले का सबसे बड़ा आकर्षण रहा करोड़ों रुपए कीमत का 34 महीने का सिंघम भैंसा। उसकी ऊंची कद-काठी और तंदरुस्ती को देखने के लिए पशुपालकों और ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सिंघम भैंसे की चर्चा मेले में हर तरफ रही और लोग इसे नजदीक से देखने और तस्वीरें खींचने के लिए उत्साहित नजर आए।

पशुपालकों ने ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि पशुपालकों व पशुओं के ठहरने, पानी, चारे और चिकित्सा संबंधी सुविधाओं की शानदार व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम से भी लोग संतुष्ट दिखाई दिए।

मेले में न सिर्फ पशुओं की बंपर आवक हो रही है बल्कि यहां लगी खेती-बाड़ी और पशुपालन से जुड़ी दुकानों पर किसानों की जमकर खरीदारी भी हो रही है। कृषि उपकरण और औजार की दुकानों पर सुबह से देर रात तक रौनक बनी हुई है।

आयोजकों के अनुसार, यह मेला 13 सितंबर तक चलेगा। आने वाले दिनों में पशुओं की और भी बड़ी संख्या में आवक होगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पशु नृत्य प्रतियोगिताएं मेले की शोभा बढ़ाएंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad