[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीराम वर्मा बने सुलताना व्यापार मंडल के अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

श्रीराम वर्मा बने सुलताना व्यापार मंडल के अध्यक्ष

श्रीराम वर्मा बने सुलताना व्यापार मंडल के अध्यक्ष

सुलताना : करीब पांच साल बाद सुलताना क्षेत्रीय व्यापार मंडल को नया अध्यक्ष मिल गया है। कोरोना महामारी के चलते लंबे समय तक चुनाव नहीं हो पाए थे, ऐसे में पूर्व अध्यक्ष दयानंद वर्मा ही मंडल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रविवार को मुख्य बाजार स्थित गोपीनाथ जी मंदिर में व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में संरक्षक कुरड़ाराम और राजेंद्र गाड़िया की अध्यक्षता में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया।

इस दौरान सुलताना व्यापार मंडल के सक्रिय सदस्य श्रीराम वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने गोपीनाथ जी मंदिर में आराध्य देव का आशीर्वाद लेकर सभी व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंडल से जुड़े सभी साथियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी व्यापारियों को साथ लेकर काम किया जाएगा।

इस अवसर पर दयानंद वर्मा, अमर सिंह, विकास गोयनका, सुधीर मोदी, नादिम नागोरी, चिरंजीलाल वर्मा, संदीप मित्तल, मनोज किठानिया, किशोरीलाल सोनी, वेदप्रकाश, सुनील लांबा, लोकेन्द्र सिंह, राजेंद्र कुमार, विकास शर्मा, बुधसिंह, मनोज कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, श्यामलाल सैनी, नरेश कुमार, अशोक कुमार, राधाकिशन सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles