[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में सो रहे किसान पर हमला कर की हत्या:बाड़मेर में मॉर्च्युरी पर फूटा परिजनों का गुस्सा, ज्यादा से ज्यादा लोगों को गांव में पहुंचने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में सो रहे किसान पर हमला कर की हत्या:बाड़मेर में मॉर्च्युरी पर फूटा परिजनों का गुस्सा, ज्यादा से ज्यादा लोगों को गांव में पहुंचने का आह्वान

खेत में सो रहे किसान पर हमला कर की हत्या:बाड़मेर में मॉर्च्युरी पर फूटा परिजनों का गुस्सा, ज्यादा से ज्यादा लोगों को गांव में पहुंचने का आह्वान

जैसलमेर : जैसलमेर के डांगरी गांव के पास रात में खेत में सो रहे किसान पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। इसको लेकर आक्रोशित परिजन और समाज के लोग बाड़मेर मॉर्च्युरी के आगे धरने पर बैठे गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और न्याय को लेकर प्रदर्शन बुधवार रात भी चलता रहा। गुरुवार को शव लेकर बीजेपी नेता, समाज के लोग बाड़मेर मॉर्च्युरी से डांगरी गांव पहुंचेंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने अधिक से अधिक लोगों को डांगरी गांव पहुंचने का आह्वान किया है। इधर जैसलमेर पुलिस ने डांगरी गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

डांगरी गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी तैनात है।
डांगरी गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी तैनात है।

पीट-पीट कर मार डाला

दरअसल, सांगड़ थाना इलाके में खेत सिंह (50) निवासी डांगरी के साथ मंगलवार रात को खेत में सोते समय बदमाशों ने मारपीट की। गंभीर हालत में उन्हे फतेहगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से बाड़मेर रेफर कर दिया। बाड़मेर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक

पुलिस ने घटना में शामिल 3 आरोपियों लाडू खान, आलम खान और खेते खान को डिटेन किया और आरोपियों की गाड़ी को भी जब्त किया। प्राथमिक रूप से हत्या का कारण शिकार रोकने की घटना बताई जा रही है। इधर गांव में गुस्साएं लोगों ने बुधवार शाम को गांव में टायर ट्यूब की दुकान समेत 4 केबिन जला दिए। इसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालात काबू में हैं। ग्रामीणों को घरों में ही रहने की अपील की गई है। गांव में फिलहाल किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

बाड़मेर मॉर्च्युरी के बाहर बैठे परिजन व समाज के लोग।
बाड़मेर मॉर्च्युरी के बाहर बैठे परिजन व समाज के लोग।

पैतृक गांव में बनेगी आगे की रणनीति

भाजपा नेता स्वरूपसिंह ने बताया कि बाड़मेर मॉर्च्युरी से खेतसिंह की बॉडी को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। लोगों के अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान किया गया है। वहां पहुंचने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

धरना देकर किया प्रदर्शन

खेतसिंह की मौत के बाद परिजनों व समाज के आक्रोशित लोगों ने बाड़मेर मॉर्च्युरी के आगे धरने पर बैठ गए। धरना दूसरे दिन गुरुवार को सुबह तक धरना तक चलता रहा है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad