[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शॉर्ट सर्किट से लूणासर में कमरे में लगी आग:लाखों का सामान जला, दमकल ऑपरेटर नहीं होने से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शॉर्ट सर्किट से लूणासर में कमरे में लगी आग:लाखों का सामान जला, दमकल ऑपरेटर नहीं होने से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

शॉर्ट सर्किट से लूणासर में कमरे में लगी आग:लाखों का सामान जला, दमकल ऑपरेटर नहीं होने से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र के लूणासर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक बंद कमरे में आग लग गई। कमरे में बीकाजी कंपनी की एजेंसी का सामान और घरेलू सामान रखा था। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा और तुरंत मकान मालिक विजय कुमार को सूचित किया। सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। राजलदेसर नगर पालिका की दमकल को भी सूचना दी गई, लेकिन ऑपरेटर नहीं होने के कारण दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी।

मकान मालिक विजय कुमार ने बताया कि वह हरीओम एजेंसी के नाम से फर्म चलाते हैं। यह फर्म बीकाजी कंपनी के प्रोडक्ट्स को रतनगढ़ आउटर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए अधिकृत है। जले हुए कमरे में कंपनी का माल और कुछ घरेलू सामान रखा था। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जल चुका था। कमरे के लकड़ी के गेट भी आग की चपेट में आ गए। विजय कुमार ने बताया कि नुकसान का सही आकलन खाता-बही की जांच के बाद ही हो पाएगा। वह परिवार के साथ राजलदेसर में रहते हैं और घटना के समय वहीं थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad