नायक महासभा के जिला अध्यक्ष बने रामेश्वर प्रसाद नायक
नायक महासभा के जिला अध्यक्ष बने रामेश्वर प्रसाद नायक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय नायक महासभा के प्रदेश महासचिव बजरंग लाल नायक की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह परमार द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुंदरलाल धावरी जी से विचार विमर्श कर राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी सूची जारी की गई सूची में चुरू जिले से वर्तमान जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति चूरू के जिलाध्यक्ष को जिले की जिम्मेदारी अखिल भारतीय नायक महासभा ने सौंपी है इससे पूर्व भी रामेश्वर प्रसाद नायक अखिल भारतीय नायक महासभा के जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं नायक समाज के उत्थान, अनुसूचित जनजाति संवैधानिक अधिकार की लड़ाई एवं विकास व आर्थिक उत्थान व राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए सदैव संघर्ष किया । जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द की जाएगी।