ईद मिलादुन्नबी पर मदरसा इस्लामिया में जलसा:बच्चों ने तकरीर, नज़्म और नात शरीफ़ की प्रस्तुति दी, होनहार जरूरतमंद बच्चों का सम्मान
ईद मिलादुन्नबी पर मदरसा इस्लामिया में जलसा:बच्चों ने तकरीर, नज़्म और नात शरीफ़ की प्रस्तुति दी, होनहार जरूरतमंद बच्चों का सम्मान

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के मदरसा इस्लामिया तेलियान में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जलसे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने तकरीर, नज़्म, नात शरीफ़ और मुकालमा प्रस्तुत किए। शहर काजी गुलाम रसूल ने नबी की विलादत और उनकी सुन्नतों पर प्रकाश डाला। मुदरिस काजी और गुलाम मुर्तजा ने हज़रत मोहम्मद की जीवनी से सीख लेते हुए सिराते मुस्तकीम पर चलने का संदेश दिया। इस्माइल लीलगर ने पड़ोसियों, गरीबों और यतीमों के अधिकारों के बारे में बताया।
मंसूरी समाज की ब्रांड एंबेसडर शरमीन मंसूरी ने लड़कियों की शिक्षा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। कार्यक्रम में होनहार जरूरतमंद बच्चों का सम्मान किया गया। साथ ही वंचित बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया गया। अध्यापक सैयद सिकन्दर ने कहा कि इस पवित्र अवसर पर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और आदर्शों को याद किया जाता है। उन्होंने शांति, प्रेम और सहिष्णुता का संदेश दिया, जो बेहतर दुनिया बनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सद्दीक खोखर, अख्तर तेली, हाजी जाकिर काजी, अकबर मंसूरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सैयद सिकन्दर ने किया।