अजय कुमार हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:नीमकाथाना में 8 सितंबर को आक्रोश रैली, 15 दिन से कोर्ट के बाहर धरना
अजय कुमार हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:नीमकाथाना में 8 सितंबर को आक्रोश रैली, 15 दिन से कोर्ट के बाहर धरना
नीमकाथाना : नीमकाथाना में अजय कुमार हत्याकांड के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो 8 सितंबर को सुबह 10 बजे उपखंड कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
धरने में कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इनमें पंचायत समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कपिल देव और पूर्व सरपंच वसंत यादव मौजूद थे। साथ ही जिला परिषद सदस्य राजपाल डोई, डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव कल्याण संस्थान के उपाध्यक्ष जुगल किशोर और पार्षद कमल महारानियां भी शामिल हुए। इसके अलावा गीगराज जोडली, गजानन सैनी, सतपाल भारती, राजेश भाईडा, हंसराज किलानियां, रवि मेघवाल नागौर और एडवोकेट संजू वर्मा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी धरने में उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040867


