[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनू में आज आस्था और रोमांच का संगम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निराधनू में आज आस्था और रोमांच का संगम

निराधनू में आज आस्था और रोमांच का संगम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

निराधनू : आज बनेगा भक्तिरस और खेल भावना का केंद्र। बाबा रामदेव मेले के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई और वॉलंटियर्स टीम का गठन हुआ। कार्यकर्ताओं ने मेले परिसर की सफाई की और पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया।

मनोज सैन ने बताया कि रातभर से ही वॉलंटियर्स द्वारा मंदिर परिसर को सजाया गया है । श्रद्धालुओं के लिए सुचारू रूप से पंक्ति की व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था की गई । मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रंगोली से सजाया गया है, जहां विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

संजय सैनी निराधनू ने बताया कि रात्रि में कबड्डी प्रेमियों के लिए रोमांचक दंगल का आयोजन होगा। लाखों रुपये की इनामी राशि वाले इस मुकाबले में चुनिंदा टीमें आमने-सामने होंगी। दंगल का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ होगा और फाइनल मुकाबला बुधवार सुबह खेला जाएगा।

श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए टेंट, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं युवा एकता मंच व गौ सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क शर्बत सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22