[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा प्रकाशपुरी होटल में माली सैनी समाज झुंझुनूं की बैठक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाबा प्रकाशपुरी होटल में माली सैनी समाज झुंझुनूं की बैठक सम्पन्न

बाबा प्रकाशपुरी होटल में माली सैनी समाज झुंझुनूं की बैठक सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

झुंझुनूं : रविवार को माली सैनी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में बाबा प्रकाशपुरी होटल एंड रेस्टोरेंट, रींगस में आयोजित हुई। बैठक में समाज की आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जयभगवान सैनी कालेरी की ढाणी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, युवाओं की सहभागिता और विभिन्न सामाजिक आयोजनों को सशक्त बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए। इसी क्रम में कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें नए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

उपस्थित समाज बन्धुओं द्वारा 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का बेहतरीन बनाने के लिए तन, मन, धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।

बैठक में पदाधिकारियों ने समाज में एकजुटता, शिक्षा के प्रसार, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सैनी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सैनी,सह कोषाध्यक्ष दीनदयाल सैनी, उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी सेवानिवृत्त एस आई चिड़ावा, संगठन मंत्री कैलाश खडोलिया, मीडिया प्रभारी नरेश सैनी, ब्लॉक संगठन मंत्री दलिप सैनी, प्रचार मंत्री प्रदीप सैनी, संगठन मंत्री व्याख्याता मुकेश सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी सचिन सैनी डूंडलोद, विक्रम सैनी रतनशहर, संगठन मंत्री सुरेन्द्र सैनी बगड, प्रधानाचार्य संजय जी सैनी, व्याख्याता कैलाश जी सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश इन्दोरिया, अनिल सैनी कालेरी ढाणी सहित अन्य समाज बन्धु उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22