[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड, राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत:श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे, बड़े-बड़े पत्थरों में दबे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड, राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत:श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे, बड़े-बड़े पत्थरों में दबे

वैष्णो देवी लैंडस्लाइड, राजस्थान के 4 ज्वेलर भाइयों की मौत:श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे, बड़े-बड़े पत्थरों में दबे

सुजानगढ़ : वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड में राजस्थान के चार ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई। इनमें 3 मृतक सुजानगढ़ (चूरू) के और एक नागौर का रहने वाला था। इनमें दो सगे भाई हैं और दो रिश्ते में भाई लगते हैं। परिवार ने बताया कि चारों सात दिन पहले घूमने के लिए श्रीनगर गए थे। वहां से लौटने के बाद वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे। मंदिर मार्ग में अर्धकुमारी के पास मंगलवार (26 अगस्त) दोपहर में हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार चारों मलबे और पत्थरों में दब गए।

नागौर और सुजानगढ़ में था बिजनेस

लैंडस्लाइड के कारण जान गंवाने वालों में सुजानगढ़ के अरविंद (35), अनिल (43) और गजानंद (32) शामिल हैं। वहीं, नागौर के संदीप (35) की भी इस हादसे में जान गई है। जानकारी के अनुसार, अरविंद और अनिल सगे भाई थे, जबकि गजानंद और संदीप आपस में रिश्ते में भाई लगते थे। अरविंद की सुजानगढ़ के इंदिरा प्लाजा मार्केट में ज्वेलरी की दुकान है, जबकि उसका भाई अनिल भी ज्वेलर है।उसकी भी नया बाजार में शॉप है। वहीं, गजानंद की सारोठिया मार्केट में शॉप है। जबकि संदीप की नागौर में ज्वेलरी शॉप में काम करता था।

वैष्णो देवी मंदिर मार्ग में हुए हादसे में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस हादसे में राजस्थान के भी कई लोग फंसे थे।
वैष्णो देवी मंदिर मार्ग में हुए हादसे में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस हादसे में राजस्थान के भी कई लोग फंसे थे।

अर्धकुमारी मंदिर के पास हुआ था हादसा

यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अर्ध कुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ ही सेकेंड में बड़े-बड़े पत्थर अचानक नीचे आ गिरे और चारों श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। बता दें कि जम्मू में मंगलवार को 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। लगातार भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और घरों व खेतों में पानी भर गया है।

जम्मू रीजन में बीते दिनों हुई भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण वैष्णो देवी यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
जम्मू रीजन में बीते दिनों हुई भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण वैष्णो देवी यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77