नीमकाथाना में पैंथर की एंट्री, CCTV में कैद, लोगों में दहशत
नीमकाथाना में पैंथर की एंट्री, CCTV में कैद, लोगों में दहशत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : शहर की भूदोली रोड पर पैंथर देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4:40 बजे पैंथर का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें वह आशीर्वाद गार्डन की गली से निकलकर रोड पर घूमता और फिर एक गली की ओर जाता दिखाई दिया। स्थानीय निवासी सुनील जांगिड़ ने बताया कि जैसे ही पैंथर के आने की खबर फैली, पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल ग्रामीणों और शहरवासियों से सतर्क रहने व रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043837


