सिंघाना की सुमन नायक बनीं जिला महिला कांग्रेस सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर
सिंघाना की सुमन नायक बनीं जिला महिला कांग्रेस सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर
सिंघाना : जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सिंघाना की सुमन नायक पत्नी विनोद नायक को जिला महिला कांग्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह और जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव ने किया। सुमन नायक की नियुक्ति पर क्षेत्रीय कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल है। बुहाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, महासचिव नरेंद्र शर्मा, सिंघाना मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कालोडिया और पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल जेदिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुमन नायक की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से क्षेत्र में महिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043262


