[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनीषा हत्याकांड के विरोध में मानोता जाटान के युवाओं में आक्रोश, निकाला कैंडल मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मनीषा हत्याकांड के विरोध में मानोता जाटान के युवाओं में आक्रोश, निकाला कैंडल मार्च

मनीषा हत्याकांड के विरोध में मानोता जाटान के युवाओं में आक्रोश, निकाला कैंडल मार्च

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को मानोता जाटान गांव में नवयुवक मंडल ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। हनुमान मंदिर से शहीद स्मारक सुमेर सिंह तक निकाले गए इस कैंडल मार्च में युवाओं ने “मनीषा बहन को इंसाफ दो” और “हत्यारों को फाँसी दो” जैसे नारे लगाए।कैंडल मार्च में ग्रामीण युवाओं ने हरियाणा पुलिस प्रशासन और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। युवाओं ने कहा कि मनीषा की हत्या एक जघन्य अपराध है और दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा मिलनी चाहिए।इस मौके पर गांव के समस्त युवाओं ने एकजुट होकर भाग लिया और सरकार से मनीषा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22