जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए अमन ट्रस्ट के अध्यक्ष उस्मान अंसारी सम्मानित
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए अमन ट्रस्ट के अध्यक्ष उस्मान अंसारी सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन मैदान में जिला प्रशासन चूरू द्वारा आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के अवसर पर सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए अमन ट्रस्ट चूरू के अध्यक्ष उस्मान अंसारी को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर चूरू अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ज्ञात रहे अमन ट्रस्ट सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में विगत काफी वर्षों से उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य कर रहा है कोरोना काल में जिला प्रशासन चूरू की ओर से अमन ट्रस्ट को जिला मदर एनजीओ नियुक्त किया गया था।