[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोर्ड परीक्षार्थियों को कल से शुरू हो रहे:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 की शुभकामनाएं!


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यशिक्षासंपादकीय

बोर्ड परीक्षार्थियों को कल से शुरू हो रहे:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 की शुभकामनाएं!

बोर्ड परीक्षार्थियों को कल से शुरू हो रहे:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 की शुभकामनाएं!

डियर पेरेंट्स,
सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को कल से शुरू हो रहे #राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 की शुभकामनाएं!
एग्जाम्स नजदीक आ चुके हैं, मैं जानता हूं आप सब लोग बेचैन हैं, कि आपके बच्चे एग्जाम्स में अच्छा परफॉर्म करें। लेकिन ध्यान रखें यह बच्चे जो एग्जाम्स दे रहे हैं। इनमें भविष्य के कलाकार भी हैं। जिनके अगर मैथ्स में कम मार्क्स आते हैं तो कोई बात नहीं। इनमें बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी बैठे हैं। जिनके इंग्लिश लिटरेचर या हिस्ट्री में कम मार्क्स आए तो कोई बड़ी बात नहीं। इन बच्चों में भविष्य के बड़े-बड़े सिंगर्स भी है, जिनकी नजर में केमिस्ट्री के कम अंकों का कोई महत्व नहीं। इन बच्चों में भविष्य के एथेलेक्टिस भी हैं, जिनकी नजर में उनके मार्क्स से ज्यादा उनकी फिटनेस जरूरी है। लिहाजा अगर आपका बच्चा ज्यादा नंबर लाता है तो बहुत अच्छी बात है। लेकिन अगर वह ज्यादा नंबर नहीं ला सकता है तो आप बच्चे से उसका आत्मविश्वास और स्वाभिमान ना छीने। अगर वह अच्छा नंबर नहीं ला सके तो आप उन्हें हौसला दीजिए कि कोई बात नहीं बच्चे ये एक छोटा सा इम्तिहान ही तो है। वह तो जिंदगी में इससे बड़ा कुछ करने के लिए बनाए गए हैं। अगर वह कम मार्क्स लाए तो आप उन्हें बता दें कि आप फिर भी उन्हें प्यार करते हैं, और आप उन्हें उनके कम अंकों की वजह से जज नहीं करेंगे ईश्वर के लिए आप ऐसा ही कीजिए और जब आप ऐसा करेंगे फिर देखिएगा आपका बच्चा दुनिया भी जीत लेगा। एक इम्तिहान और कम नंबर आपके बच्चे से इसके सपने का टैलेंट नहीं छीन सकते। और हां प्लीज ऐसा मत सोचिएगा की इस दुनिया में सिर्फ डॉक्टर्स और इंजीनियर्स ही खुश रहते हैं। अपने बच्चे को एक अच्छा इंसान बनाने की शिक्षा दीजिए। केवल अच्छे मार्क्स ही आपके बच्चे का भविष्य नहीं है।

धन्यवाद!

जनमानस शेखावाटी

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet