[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा:300 छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल, देशभक्ति गीतों के साथ किया गांव का भ्रमण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा:300 छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल, देशभक्ति गीतों के साथ किया गांव का भ्रमण

सादुलपुर के स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा:300 छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल, देशभक्ति गीतों के साथ किया गांव का भ्रमण

सादुलपुर : सादुलपुर के गांव बेरासर छोटा के उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित इस यात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और गांव के युवाओं ने हिस्सा लिया। प्राचार्य अर्चना पुनिया ने बताया कि यात्रा सुबह 8 बजे स्कूल परिसर में प्रार्थना के बाद शुरू हुई। यात्रा का मार्ग स्कूल से शुरू होकर गांव के मुख्य चौक, बाबा गणेश नाथ मंदिर होते हुए शहीद राजकुमार पुनिया की मूर्ति स्थल तक रहा। शहीद स्थल पर ‘शहीद अमर रहे’ के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान राजगुरु, भगत सिंह, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों की जीवनी पर चर्चा की गई। छात्रों ने तिरंगे के पोस्टर और झंडे लहराते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

विनोद पुनिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। स्कूल के शिक्षक वीरेंद्र जोगी ने कहा कि यात्रा के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज का महत्व और संविधान में निहित मूल्यों से परिचित कराया गया।

प्राचार्य अर्चना पुनिया ने बताया कि पीओ क्षेत्र की बेरासर छोटा, बेरासर और गुमाना के सरकारी स्कूलों के करीब 300 छात्र-छात्राएं इस यात्रा में शामिल हुए। गांव के मुख्य चौक पर विनोद पुनिया, धर्मवीर पुनिया, अनूप पुनिया, शमशेर पुनिया और सुरेंद्र पुनिया ने बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की।

देखें PHOTOS

शहीद राजकुमार पुनिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
शहीद राजकुमार पुनिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में वीरांगना रोशनी देवी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वीरांगना रोशनी देवी का सम्मान किया गया।

Related Articles