राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष बने देशराज रोहलानियां:शिंभुदयाल सैनी मंत्री और नरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध हुए चुनाव
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष बने देशराज रोहलानियां:शिंभुदयाल सैनी मंत्री और नरेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित, निर्विरोध हुए चुनाव

श्रीमाधोपुर : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा श्रीमाधोपुर के वार्षिक चुनाव रविवार को महात्मा गांधी राजकीय स्कूल श्रीमाधोपुर में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सैनी और जिला पर्यवेक्षक भगवान सहाय गुर्जर की देखरेख में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
चुनाव परिणामों में देशराज रोहलानियां अध्यक्ष, शिंभुदयाल सैनी मंत्री और नरेंद्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। संतोष अग्रवाल को सभाध्यक्ष, रतन लाल सैनी और सागर मल जाखड़ को उप सभाध्यक्ष, राजा राम कुमावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। श्याम लाल सैन पुरुष उपाध्यक्ष और संतोष जाखड़ महिला उपाध्यक्ष बनीं। बबिता शर्मा महिला मंत्री के पद पर निर्वाचित हुईं।
मनोनीत सदस्यों में अध्यापक सुरेश निठारवाल, पंचायत शिक्षक सरोज, वरिष्ठ अध्यापक बाबूलाल यादव, व्याख्याता हेमंत वर्मा और प्रधानाचार्य भवानी शंकर शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा संस्कृत शिक्षक मुन्ना लाल पबड़ी, महिला शिक्षक बबिता चौधरी, प्रयोगशाला सहायक मनीष कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षक युगल किशोर जाखड़ और पुस्तकालय अध्यक्ष भंवर सिंह भी मनोनीत किए गए।
सेवानिवृत्त शिक्षक भोला राम सैनी, प्रबोधक रामकिशन यादव, कंप्यूटर शिक्षक रवि यादव और पंचायत शिक्षक विमला जाट भी मनोनीत सदस्यों में शामिल हुए। प्रदेश महासमिति के लिए गोकुल कुमार जांगिड़, प्रभु दयाल खर्रा, महेंद्र कुमार मंगावा, बंशीधर यादव, मनीष कुमार शर्मा, संदीप कुमार शर्मा, देशराज, शिंभुदयाल सैनी और श्याम लाल सैन निर्वाचित घोषित किए गए। जिला महासमिति के लिए कुल 37 सदस्य चुने गए।
निर्वाचन के दौरान जिला संगठन मंत्री गोकुल कुमार जांगिड़ और जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल खर्रा का विशेष सहयोग रहा।