[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ मंड्रेला में किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ मंड्रेला में किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर योजना के खिलाफ मंड्रेला में किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

मंड्रेला : अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने आज मंड्रेला बिजली विभाग कार्यालय के बाहर स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने योजना को किसान विरोधी बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला और मलसीसर उपाध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा ने किया।

इस दौरान कनिष्ठ अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें योजना को जनभावनाओं के विरुद्ध बताया गया। किसान सभा के महेश पूनिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले हैं और इससे विद्युत आपूर्ति की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने चेताया कि यदि योजना वापस नहीं ली गई, तो आंदोलन जिलेभर में फैलाया जाएगा।

इस दौरान अरविंद गढ़वाल, अजीज खान, दरिया सिंह, अमरसिंह भास्कर, जयसिंह भास्कर, प्रभुराम सैनी, रामकुमार पूनिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि योजना आमजन की राय लिए बिना थोप दी गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62