[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

डूंडलोद (नवलगढ़) : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सैनीपुरा, डूंडलोद में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ऑक्सीजन जन आंदोलन – एक व्यक्ति एक पेड़, हरियालो राजस्थान एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत किया गया।

मुख्य अतिथि वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री की पहल का दूसरा चरण है, जिसमें हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

विद्यालय प्राचार्य मुकुलिका शर्मा व उप प्रधानाचार्य अनिता सैनी ने इस अभियान को मातृत्व और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताया। सभी ने वृक्षों की देखभाल और पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर महेश कुमार भादूपोता, सचिन सैनी, गणेशाराम सैनी, रंजना देवी, संपत्ति देवी, महेश कुमार कालेर, निर्मल कुमार, अभिषेक व दिव्य प्रकाश सहित समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62