[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम:ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सदगुणों के महत्व पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़ थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम:ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सदगुणों के महत्व पर दिया जोर

राजगढ़ थाने में रक्षाबंधन कार्यक्रम:ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सदगुणों के महत्व पर दिया जोर

सादुलपुर : सादुलपुर में बीके शोभा बहन ने सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्षाबंधन सप्ताह के अंतर्गत पुलिस थाना राजगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीआई राजेश कुमार सिहाग की अध्यक्षता में बुधवार शाम चार बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शोभा बहन ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह भारत का सबसे बड़ा त्योहार है जिसमें सभी सद्गुण छिपे हुए हैं। उनके अनुसार, अगर भारतवासी इस त्योहार के अंदर छिपे राज को जीवन में धारण कर लें तो यह सतयुग दुनिया का प्रवेश द्वार बन सकता है।

इस अवसर पर सीआई राजेश कुमार सिहाग ने कहा कि नारी जाति का सम्मान करना हमारी संस्कृति है और उनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान बीके शोभा बहन ने सभी पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। पूनम बहन ने सभी के माथे पर विजय का तिलक लगाया और परमात्मा की ओर से दिव्य वरदान दिया। उन्होंने आश्रम का प्रसाद वितरित किया और सभी से एक कमजोरी छोड़ने का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में एडवोकेट बृजमोहन शर्मा और शिक्षाविद प्रताप सिंह भोजनीया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सीआई राजेश कुमार सिहाग के अलावा रामनिवास एएसआई, राकेश हैड कॉन्स्टेबल, सुनील हैड कॉन्स्टेबल, राजकुमार हैड कॉन्स्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सभी स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Related Articles