चोरी से पहले बिजली मीटर के तार काटे:युवक नींद से जागा, तब रसोई का गेट खुला मिला, नगदी चुराकर भागे
चोरी से पहले बिजली मीटर के तार काटे:युवक नींद से जागा, तब रसोई का गेट खुला मिला, नगदी चुराकर भागे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के धोद थाना इलाके में चोरी का मामला सामने आया है। जिस दौरान चोरी हुई तब परिवार के लोग मकान में ही सोए थे। रात को लाइट नहीं आई तो परिवार के युवक की नींद खुली। तब उसे चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में धोद के सिहोट बड़ी गांव निवासी विक्रम चोटिया ने रिपोर्ट दी है कि रात को करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। करीब 1:30 बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि घर पर लाईट ही नहीं आ रही है। विक्रम को रसोई का गेट खुला हुआ मिला। जब उसने रसोई में जाकर देखा तो वहां गैस सिलेंडर, फ्रीज के ऊपर रखे हजारों रुपए भी नहीं मिले। विक्रम और उसके परिवार के लोगों ने आसपास देखा तो कुछ पैरों के निशान मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042772


