[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान के हनुमान मंदिर में 48 वे वार्षिक भंडारे का आयोजन: महाआरती में उमड़े श्रद्धालु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान के हनुमान मंदिर में 48 वे वार्षिक भंडारे का आयोजन: महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

मानोता जाटान के हनुमान मंदिर में 48 वे वार्षिक भंडारे का आयोजन: महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : ग्राम पंचायत मानोता जाटान में स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को मंदिर पुजारी राजेंद्र स्वामी के सान्निध्य में समस्त ग्रामवासियों के आर्थिक सहयोग से 48वां वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया।पुजारी राजेंद्र स्वामी ने बताया कि मानोता जाटान के मध्य स्थित हनुमान मंदिर की क्षेत्र में बड़ी मान्यता है। इसीलिए हर वर्ष श्रावण मास में ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें जसरापुर, ढाणी बाढ़ान, लोयल तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं।भंडारा प्रातः 11:15 बजे हनुमानजी को ज्योत, महाआरती एवं भोग लगाने के पश्चात प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व रात्रि में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामनारायण ढाका एव मास्टर सभाचंद्र ढाकाने बताया कि
26 अगस्त को हनुमान मंदिर के पास जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुबह 10:00 बजे से नरदेव बेनीवाल एवं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर हनुमानजी का वार्षिक मेला भरेगा, जिसमें कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष रामनारायण ढाका, सरपंच बहादुर मल मेघवाल, ठेकेदार चंदगीराम ढाका, सभाचंद्र ढाका, डीलर रविन्द्र पायल, लक्ष्मण ढाका, सूबेदार रूपचंद ढाका, सुरेश ताखर, सुभाष महला, गोकुलचंद मेघवाल, इंद्राज पायल, लीलूराम ढाका, पूर्व सरपंच अमर सिंह झाझड़िया, जयनारायण ढाका, जुगलाल ढाका, गुरुदयाल ढाका, सूबेदार सज्जन ढाका, हरपाल, प्रमोद ढाका, शुभराम, पायल बृजलाल शर्मा, सज्जन शर्मा, रामस्वरूप झाझड़िया, पहलाद शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin