[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश महामंत्री बगड़ी ने किए भैरु बाबा के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मनोकामना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाजपा प्रदेश महामंत्री बगड़ी ने किए भैरु बाबा के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मनोकामना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा प्रदेश महामंत्री बगड़ी ने किए भैरु बाबा के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मनोकामना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एक दिवसीय सीकर प्रवास के दौरान रींगस भैरु बाबा धाम पहुंचे जहां पर भैरु बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी परिवार के सदस्यों ने विशेष पूजा-अर्चना करवाई और माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा पार्टी पदाधिकारियों ने भी साफा बंधवाकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि जिस प्रकार प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा सत्ता और संगठन का तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है उससे जरुर एक दिन प्रदेश विकसित होगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा। आज प्रदेश की खुशहाली और संगठन की प्रगति के लिए भैरु बाबा से मनोकामना मांगी गई है। इस दौरान भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट गिरिराज सिंह तंवर, विष्णु चुलेट, एडवोकेट दीपक बाजिया, मालीराम कुमावत, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कोरखन्या सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles