सीकर में महिला होमगार्ड के साथ की थी मारपीट:पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े, खाटूश्यामजी से ड्यूटी कर आ रही थी
सीकर में महिला होमगार्ड के साथ की थी मारपीट:पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े, खाटूश्यामजी से ड्यूटी कर आ रही थी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में महिला होमगार्ड की स्कूटी रोककर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला खाटूश्यामजी से ड्यूटी कर वापस सीकर आ रही थी। इस दौरान रानोली के पास आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस को दी रिपोर्ट में होमगार्ड समदर खीचड़ (42) निवासी देवीपुरा (सीकर) ने बताया था कि वह होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में लगी हुई है। 27 जुलाई को वह दोपहर के करीब 2:30 बजे ड्यूटी कर स्कूटी से सीकर आ रही थी। वह रायपुरा के शराब ठेका से थोड़ा आगे पहुंची तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी स्कूटी रुकवा कर मारपीट की।

महिला ने जब शोर-शराबा किया तो आस-पास के लोग बीच-बचाव करने आए। लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद रानोली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को अरेस्ट कर ले गई। घटना में महिला को बाएं हाथ और सिर में चोट लगी है।
आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। होमगार्ड की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने दबिश देते हुए गोपनीय सूत्रों के आधार पर दो आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भोपाल (37) व बीरबल (29) के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी रानोली थाना क्षेत्र (सीकर) के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045420

