[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीश्याम सखी दरबार का आठवां तीज महोत्सव मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीश्याम सखी दरबार का आठवां तीज महोत्सव मनाया

सावन के गीतों पर श्रीश्याम सखियां झूमी, मनीषा सोनी चुनीं गई 'तीज की रानी'

चिड़ावा : कस्बे के मंड्रेला रोड स्थित बिंवाल गेस्ट में श्रीश्याम सखी दरबार का आठवां तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद श्रीश्याम सखियां और शहर की महिलाओं ने हिस्सा लेते हुए जमकर मस्ती की। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजक पिंकी वर्मा थी। वहीं अन्य सभी महिलाओं ने भी सहयोग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद मनीषा सोनी को तीज की रानी चुना गया और प्राइज दिया गया। इसके अलावा सबसे सुंदर नेल आर्ट का प्राइज सुनिता झुंझुनूंवाला, बेस्ट हेयर स्टाइल का अवार्ड नीलम सोनी, सबसे सुंदर बैंगल का प्राइज भी नीलम सोनी, सबसे सुंदर रिंग्स का प्राइज संगीता हिम्मतरामका, सर्वश्रेष्ठ मेहंदी का प्राइज टीना शर्मा तथा सबसे अच्छा और गुदगुदाने वाला प्ले खुशबू पारीक व पूजा हिम्मतरामका का रहा। सभी को प्राइज दिए गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सभी महिलाएं लहरिया थीम की ड्रेस में आई। जिसमें सावन के विभिन्न रंग दिखे। सौम्या हिम्मतरामका कृष्ण बनीं।

श्रीकृष्ण बनीं सौम्या को सखियों ने झूला झूलाया। तो वहीं सावन को ध्यान में रखते हुए एक भजन शिव-पार्वती की नोंक-झोंक और प्यार को लेकर दी गई। जिसमें कुंदन कटेवा शिव और पार्वती रेखा संदीप हिम्मतरामका बनीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं की निर्णायकों में मधु बागड़ी, ख्याति केडिया, सविता हिम्मतरामका, संगीता हिम्मतरामका, मनीषा सोनी, सुमन हिम्मतरामका, किरण केडिया, पूजा हिम्मतरामका, खुशबू पारीक, बिंदू ओझा, रजनी केडिया आदि रही। इस मौके पर मनीषा सोनी को मिसेज श्रीश्याम सखी तथा उर्मिला चौधरी को मिसेज सीनियर श्रीश्याम सखी का सम्मान दिया गया। आयोजन स्थल पर सजाया गया मनिहारी मार्केट में भी महिलाओं ने खरीदारी की। कार्यक्रम में श्रीश्याम सखियों के अलावा कांता नरेंद्र गिल, बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य मनीषा केडिया समेत अन्य भी मौजूद थे।

पड़ौसन, पति-पत्नी और सास-बहू की नोंक झोंक ने गुदगुदाया
इस बार तीज महोत्सव में श्रीश्याम सखियों ने तीन मजेदार और गुदगुदाने वाले प्ले भी किए। पड़ौसन के बीच होने वाली नोंक झोंक को पिंकी वर्मा और उनकी सखियों ने मंच पर प्रदर्शित किया। तो वहीं पति-पति की नोंक झोंक और प्यार का प्ले खुशबू पारीक व पूजा हिम्मतरामका ने प्रस्तुत किया। वहीं सास-बहू की नोंक-झोंक को किरण केडिया व ख्याति केडिया ने बड़े ही शानदार ढंग से और मंझे हुए कलाकारों की तरह प्रस्तुत किया। प्ले के दौरान ना तो हंसी रूक रही थी और ना ही प्ले खत्म होने के बाद तालियां रूकी। इनके अलावा संगीता हिम्मतरामका, रेखा संदीप हिम्मतरामका, दीपा मोदी, निशा मोदी, नितिका थालौर, कुंदन कटेवा, सोनू हिम्मतरामका, नीतू सर्राफ, रेखा अनिल हिम्मतरामका, सुनिता झुंझुनूंवाला, ज्योति चोटिया, ललिता लाटा, पायल सूरजगढ़िया, मधु बागड़ी, नीलम सोनी, नेहा मोदी, मनीषा, किरण पिलानी, बिंदू ओझा आदि ने भी भजनों पर प्रस्तुतियां दी। वहीं सावन के गीतों पर भी प्रस्तुतियां देकर पूरा माहौल सावनमय कर दिया।

Related Articles