[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के सांतड़िया में मुख्य रास्ते में जमा गंदा पानी:वाहन चालकों को सता रहा हादसे का डर, पंचायत से समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के सांतड़िया में मुख्य रास्ते में जमा गंदा पानी:वाहन चालकों को सता रहा हादसे का डर, पंचायत से समाधान की मांग

सिंघाना के सांतड़िया में मुख्य रास्ते में जमा गंदा पानी:वाहन चालकों को सता रहा हादसे का डर, पंचायत से समाधान की मांग

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के सांतड़िया गांव में मुख्य रास्ते पर जमा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने विरोध जताकर पंचायत से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया-सांतड़िया गांव को मोई और खानपुर जाने वाली सड़क पर पानी एकत्रित होने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में बरसात का पानी इकट्ठा हो जाता है। मुख्य रास्ते में पानी जमा होने से आमजन को बहुत परेशानी होती है।

दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने और सड़क में गड्ढे दिखाई न देने के कारण कई बार वाहन चालक और राहगीर पानी में गिर जाते हैं। इससे उन्हें गंभीर चोटें आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से ग्राम पंचायत को बार-बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पंचायत द्वारा वहां मिट्टी डालने से स्थिति और बिगड़ जाती है और कीचड़ बढ़ जाता है।

बरसात के समय में इस रास्ते की हालत इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को रास्ता बदलकर आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को सड़क की मरम्मत के लिए बजट आवंटित करना चाहिए और ग्राम पंचायत को इस समस्या का समाधान करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

ये रहे मौजूद

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर जाम लगाकर आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में अजय यादव, विकास कुमार, दीपक शर्मा, नेकीराम, अखिलेश, अशोक कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार, हनुमान, हजारीलाल, रोहिताश , रविन्द्र, सहीराम, शीशराम, रेशमी, पिंकी, सुनीता सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62