[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में गाय बांधते समय युवक को सांप ने डसा:परिजन पहले धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक करवाने ले गए, फिर अस्पताल पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में गाय बांधते समय युवक को सांप ने डसा:परिजन पहले धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक करवाने ले गए, फिर अस्पताल पहुंचे

खेत में गाय बांधते समय युवक को सांप ने डसा:परिजन पहले धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक करवाने ले गए, फिर अस्पताल पहुंचे

चूरू : चूरू में युवक रमेश कुमार (21) को खेत में गाय बांधते समय जहरीले सांप ने काट लिया। घटना शनिवार शाम को हुई जब रमेश अपनी गाय को दूसरी जगह बांध रहा था। सांप के काटने के बाद युवक के पैर से खून बहने लगा। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने तुरंत परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन निजी वाहन से रमेश को सबसे पहले गांव के धार्मिक स्थल ले गए।

वहां झाड़-फूंक करवाने के बाद उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने युवक का इलाज शुरू किया। जांच के बाद पता चला कि रमेश को काटने वाला सांप जहरीला था। राजास निवासी भानीराम ने बताया कि रमेश उनका चचेरा भाई है और वह खेत में ही रहता है। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62