[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार

राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में नगरपरिषद के सामने महालक्ष्मी ज्वैलर्स पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया की अभिशंषा पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने झुंझुनूं ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कर प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंपी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, ब्लॉक महासचिव रेणू चौधरी एवं ब्लॉक सचिव चंद्रकला भाम्बूं ने माला पहनाकर के स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.विरेन्द्र क्यामसरिया ने झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रेणु कस्वां को शहर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के साथ ही ब्लॉक महासचिव सपना बाबल को बनाया गया।

इसी के साथ ही ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर मोनिका महला के साथ ही मंजू महला को भी ब्लॉक उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। झुंझुनूं ब्लॉक सचिव प्रमोद देवी के साथ ही सपना महला को भी ब्लॉक सचिव बनाया गया। नवनियुक्त महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने के साथ ही ब्लॉक उपाध्यक्ष चन्द्रकला चौधरी एवं ब्लॉक महासचिव रितू चौधरी से विचार-विमर्श करके कार्य करने का दायित्व दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22