[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-नवलगढ़ : कैंपर गाड़ी की टक्कर से दुकान का शटर तोड़ा:गल्ले में रखे 1.88 लाख रुपए चुराए, पीड़ित ने बेटे और बेटी की शादी के लिए रखे थे रुपए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंनवलगढ़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-नवलगढ़ : कैंपर गाड़ी की टक्कर से दुकान का शटर तोड़ा:गल्ले में रखे 1.88 लाख रुपए चुराए, पीड़ित ने बेटे और बेटी की शादी के लिए रखे थे रुपए

कैंपर गाड़ी की टक्कर से दुकान का शटर तोड़ा:गल्ले में रखे 1.88 लाख रुपए चुराए, पीड़ित ने बेटे और बेटी की शादी के लिए रखे थे रुपए

झुंझुनूं-नवलगढ़ : नवलगढ़ के जिला अस्पताल के पास बुधवार देर रात चोरों ने बाइक रिपेयरिंग की दुकान का शटर तोड़कर 1.88 लाख रुपए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

कैंपर गाड़ी से दुकान का शटर तोड़ा

जानकारी के अनुसार वार्ड एक निवासी रमजान खान की बाइक रिपेयरिंग की दुकान घर से कुछ ही दूरी पर जिला अस्पताल के पास है। बुधवार की देर रात एक बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने कैंपर गाड़ी से दुकान का शटर तोड़ दिया, कैंपर गाड़ी से शटर तोड़ने पर दुकान में रखा लेपटॉप, कम्प्यूटर और बाइक ठीक करने वाली मशीनें क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा आरोपी दुकान के गल्ले में रखे 1.88 लाख रुपए भी चुराकर ले गए।

बेटे और बेटी की शादी के लिए रखे थे रुपए

रमजान ने बताया कि उसके बेटे सोहेल की शादी 11 मार्च को और बेटी की शादी 12 मार्च को है। शादी के लिए दुकान में 1.88 लाख रुपए रखे थे। रमजान ने सोचा था की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, इसलिए पैसे सुरक्षित रहेंगे, लेकिन रात को गाड़ी के जरिए दुकान का शटर तोड़ दिया और गल्ले में रखे रुपए चुरा लिए। रमजान को इस घटना की जानकारी गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब नमाज पढ़ने के लिए जा रहे मौलवी ने दी। बताया जा रहा है कि कैंपर गाड़ी की टक्कर से दुकान का शटर तोड़ा गया है। आरोपियों ने टक्कर मारने से पहले दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़ दिए। दुकान के पास रहने वाली एक महिला ने बताया कि रात को एक सफेद रंग की गाड़ी आई थी। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी जुटाई।

आपसी रंजिश का मामला-एएसआई

नवलगढ़ एएसआई पवन कुमार ने कहा कि आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है, मौका देख लिया गया है। पीड़ित की ओर से अभी रिपोर्ट नहीं दी गई है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet