कीटनाशक के असर से विवाहिता की मौत:खेत में मिली बेहोश, डीबी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
कीटनाशक के असर से विवाहिता की मौत:खेत में मिली बेहोश, डीबी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
राजगढ़ : चूरू के राजगढ़ तहसील के गांव रियाऊ ताल में एक विवाहिता ममता की कीटनाशक के प्रभाव से मौत हो गई। ममता की शादी चार साल पहले झुंझुनूं जिले में हुई थी। ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किए जाने के कारण वह पिछले दो महीने से अपने पीहर में रह रही थी। मंगलवार को ममता खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गई थी। परिजनों को वह खेत में बेहोश अवस्था में मिली। उसे तुरंत राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान ममता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृत्यु का वास्तविक कारण जानने के लिए बुधवार को कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048266


