[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणवी डांसर बोलीं- मैं फिर नाचूंगी:मैंने थप्पड़ मारा, सबने देखा, मेरे साथ जो हुआ, वो नहीं दिख रहा; थाने में पति को पीट चुकीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

हरियाणवी डांसर बोलीं- मैं फिर नाचूंगी:मैंने थप्पड़ मारा, सबने देखा, मेरे साथ जो हुआ, वो नहीं दिख रहा; थाने में पति को पीट चुकीं

हरियाणवी डांसर बोलीं- मैं फिर नाचूंगी:मैंने थप्पड़ मारा, सबने देखा, मेरे साथ जो हुआ, वो नहीं दिख रहा; थाने में पति को पीट चुकीं

नारनौल : हरियाणवी डांसर सपना शर्मा इन दिनों पारिवारिक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने पति कमल शर्मा और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया हुआ है। सपना पर महिला थाने में पुलिस के सामने ही पति और उसके भाई को थप्पड़ मारने के आरोप भी लगे हैं।

पति कमल शर्मा ने वीडियो जारी कर सपना को झूठा बताया है। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया है कि सपना मामले को सेटल करने के लिए एक करोड़ रुपए मांग रही हैं। कमल शर्मा ने सपना पर डांस जैसे प्रोफेशन को लेकर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

हमारे मीडिया कर्मी  ने इन्हीं आरोपों पर सपना से उनके मायके जाकर बातचीत की। सवाल-जवाब के दौरान सपना ने सीधे कहा कि उनके पति और ससुराल पक्ष के लोग झूठे हैं।

सपना का कहना है कि डांस उनका प्रोफेशन है। शादी के बाद उनके ससुराल वालों ने सारे सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करा दिए। फिर बाद में पैसे के लिए दोबारा डांस शुरू करने का दबाव डालने लगे। अब जब यह मामला हो गया है तो वह फिर से इस प्रोफेशन में आएंगी और डांस करेंगी।

पहले भी सपना ने मीडिया के सामने आकर ससुरालवालों पर आरोप लगाए थे। इस दौरान वह रोने लगी थीं। - फाइल फोटो
पहले भी सपना ने मीडिया के सामने आकर ससुरालवालों पर आरोप लगाए थे। इस दौरान वह रोने लगी थीं। – फाइल फोटो

हमारे मीडिया कर्मी के इन सवालों के सपना ने दिए जवाब…

सवाल : पति कमल ने वीडियो जारी कर आपको झूठा बताया है? सपना : कमल शर्मा जो भी कह रहे हैं, वह सरासर झूठ है। मैंने भी उनकी वीडियो देखी है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उसके घर वालों ने कुछ नहीं किया। पहली बात यह कि जिस लड़की की नई-नई शादी हुई है, पेट में बच्चा है, वह किसी के साथ कुछ गलत नहीं कर सकती। दूसरी बात यह है कि अगर मान लो कि तुम्हारे साथ में कुछ हुआ है, तो तुम एप्लीकेशन लगाते न पहले। तुमको कार्रवाई करवानी थी पहले, तुमने मेरे को रखा क्यों अपने घर। सच तो ये है कि मेरे साथ अत्याचार हुए, मेरे बच्चे को मारने की कोशिश की।

सवाल : पति कह रहे हैं कि एक करोड़ मांग रही है? सपना : ससुराल का अत्याचार बढ़ने पर मैं मेरे घर पर आ गई और बच्चे को बचाया। इसके बाद फिर हाथ पैर जोड़कर मेरे को क्यों वापस लेकर गया। तब लिखकर दिया था कि मैं अलग हो जाऊंगा, मैं ये कर दूंगा, मैं वो कर दूंगा। अगर यह कह रहा है कि एक करोड़ रुपए मांग रही है तो यह सरासर झूठ है। मैं एक करोड़ रुपए कैसे मांगूंगी, उसके पास तो पैसे हैं भी नहीं, कैसे देगा वह एक करोड़ रुपए। झूठ और सच क्या है, यह तो सबके सामने आ ही जाएगा। मेरे पास सभी प्रूफ हैं। मेरी सास ने मुझे मारा, उसके प्रूफ भी मेरे पास है।

सवाल- पति का आरोप है कि मुझे व मेरे भाई को थप्पड़ मारे? सपना : मैंने हमला किया, वो तो सबको दिख गया। मेरे साथ जो पहले हुआ, वह किसी को दिख रहा है या नहीं। एसएचओ मैडम ने मेरे को कहा था कि तू लेडीज है, तेरे को गलत बोल रहा है। मैं कहती हूं कि किसी की बहन बेटी को राह चलते हुए भी अगर आप गलत बोलते हो तो उसका बाप या भाई ही थप्पड़ नहीं मारेगा, कोई भी बंदा होगा, आपको थप्पड़ जरूर मारेगा। इसमें मैंने क्या गलत कर दिया।

सवाल : पति कह रहे हैं कि बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए? सपना : मेरा बच्चा अगर नाजायज है तो डीएनए टेस्ट जरूर कराया जाए। और ठीक है, मेरे को गलत कह रहे हैं तो मेरा भी मेडिकल टेस्ट कराया जाए। मैं नचनिया थी, मैं नाचने वाली थी, तो जब रिश्ता किया तो सब बातें खोल कर की थी। उस बात से लेकर अब तक की सारी रिकॉर्डिंग मेरे पास है, हर चीज का प्रूफ है। उस दिन कहना था कि पहले इसका मेडिकल टेस्ट कराया जाए, फिर शादी की जाए, फिर इसको हम रखेंगे। अब भी मेरे को उल्टा सीधा कहा जा रहा है।

सवाल-जो यह घटनाक्रम चल रहा है, क्या समाज में बदनामी नहीं हो रही? सपना : देखो अभी तो मुझे आपरेशन से बच्चा हुआ है। नौवें मंथ के लास्ट टाइम में बहुत दर्द होते हैं। लड़कियों के लिए यह बहुत कमजोरी वाला टाइम होता है। दर्द में मैं थाने भी पहुंची हूं। चलो ठीक है, वो (पति) कुछ भी कह रहे हैं, उस चीज की जांच कराई जाए। मैं जो कह रही हूं कि उनकी भी जांच कराई जाए। मेरा छोटा बच्चा है, मैं नहीं चाहती थी कि घर खराब हो, मगर अब तो घर खराब हो गया। मेरे पास हर चीज का प्रूफ है, इसलिए आज मैं इस लड़ाई को लड़ रही हूं। जनता मेरा सपोर्ट कर रही है, और करेगी, मुझे न्याय जरूर मिलेगा।

अब यहां जानिए सपना के पति ने क्या-क्या आरोप लगाए….

  • पुलिस ने फोन कर थाने बुलाया: सपना के आरोपों पर दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले पति कमल ने वीडियो जारी कर कहा था- मैं सबको बताने आया हूं कि 17 जुलाई को हमारे साथ महिला थाने में क्या-क्या हुआ? मेरे पास 13 जुलाई को महिला थाने से फोन आया कि आपके ससुरालवालों ने दहेज का सामान वापस मंगाया है। मैं 17 जुलाई को महिला थाने पहुंच गया। अपने साथ वह सामान भी ले गया, जो शादी में मुझे मिला था। उसके बाद महिला थाने से सपना को फोन किया गया कि आपके ससुराल वाले आ गए हैं। आपने जो सामान मंगवाया था, वह वापस आ गया है। आप आ जाओ। इसके बाद ससुराल से 7-8 लोग आ गए। इनमें सपना के अलावा उनकी मां प्रवीण शर्मा, चाचा भारत बोहरा, सपना का भाई व अन्य लोग थे।
  • थाने में धमकाया, परिवार डर गया: कमल ने बताया- जब सपना पुलिस के कहने से भी नहीं मानी और मारपीट करती रही तो मेरा पूरा परिवार डर गया। हमें लगा कि आज ये लोग हमें थाने से भी बाहर नहीं जाने देंगे, क्योंकि सपना धमकी दे रही थी कि आज वह मुझे यहीं पर जान से मार देगी और वापस जाने नहीं देगी। तब मैंने डायल-112 पर फोन कर बाहर से पुलिस बुलाई।
  • एक करोड़ रुपए की डिमांड कर चुकी: कमल शर्मा ने वीडियो में कहा- 16 मई को जब मैं एडीआर सेंटर में काउंसलिंग के लिए गया तो वहां से मुझे निकालने के लिए थाने में एक झूठी एप्लिकेशन दी थी। उसके बाद सपना ने कहा था कि मुझे एक करोड़ रुपए दे दो। नहीं तो मैं तुम्हें ऐसे ही मुकदमे कर परेशान करूंगी। इसके बाद मैंने एसपी ऑफिस में भी एक शिकायत देकर मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की बात बताई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin