[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर किया होलिका दहन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर किया होलिका दहन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
नृत्य करते हुए
सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी सुनीता गहलोत के साथ आरती कर होली पूजन किया। उसके बाद उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया।
सीएम गहलोत और उनकी पत्नी
होलिका दहन के दौरान राजस्थान पुलिस की चार आरएसी बटालियन के जवानों तथा राजस्थानी लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।
सीएम गहलोत होलिका दहन करते हुए
सीएम गहलोत ने कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सपरिवार उपस्थित रहे।

Related Articles