भगवान शिव की 21 फीट ऊंची प्रतिमा:सावन के महीने में पूरा हो जाएगा काम, खांडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हो रहा निर्माण
भगवान शिव की 21 फीट ऊंची प्रतिमा:सावन के महीने में पूरा हो जाएगा काम, खांडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हो रहा निर्माण
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के प्राचीन खांडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आदि योगी शिव की विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य चल रहा है। यह प्रतिमा कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में स्थित 112 फीट ऊंची शिव प्रतिमा से प्रेरित है। मूर्ति का निर्माण मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार बाबू पेंटर की देखरेख में हो रहा है। मनोरम पहाड़ियों की तलहटी में स्थित इस मंदिर में बन रही प्रतिमा वाटरफॉल सहित 21 फीट ऊंची होगी। इसका चौड़ाई का घेरा लगभग 20 फीट का होगा।
खांडेश्वर महादेव मंदिर के महंत शंकरदास महाराज के अनुसार यह मंदिर उदयपुरवाटी शहर की स्थापना से भी पहले का है। मंदिर में भगवान शिव के साथ नंदी और भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर का जीर्णोद्धार स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से संभव हुआ है। महेश खैराड़ी, बैजनाथ शाह, रामजीवन शाह, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, ताराचंद मित्तल समेत कई श्रद्धालुओं ने इसमें योगदान दिया है। नई प्रतिमा का निर्माण कार्य सावन मास तक पूरा किया जाएगा। इसमें रंग-रोगन और फव्वारों की स्थापना भी शामिल है। यह प्रतिमा शेखावाटी क्षेत्र में अपनी तरह की अनूठी स्थापना होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043665


