सीकर-खाटूश्याम : खाटूश्याम मंदिर 7 और 8 मार्च को बंद रहेगा:बाबा खाटूश्याम मंदिर:सेवा-पूजा और तिलक होगा
खाटूश्याम मंदिर 7 और 8 मार्च को बंद रहेगा:बाबा खाटूश्याम मंदिर:सेवा-पूजा और तिलक होगा
सीकर-खाटूश्याम : होली और धुलंडी को देखते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर को 7 मार्च को बंद कर दिया गया है। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि 7 मार्च को मंदिर बंद रहेगा। इसके अलावा 8 मार्च को तिलक होने के कारण इस दिन भी मंदिर को बंद रखा जाएगा।
फाल्गुन महीने का लक्खी मेला समाप्त होने के बाद अब होली के पर्व पर बाबा खाटूश्याम का मंदिर भक्तों के दर्शनों के लिए 7 और 8 मार्च को बंद रहेगा। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने आदेश जारी कर बताया कि 7 मार्च को होली पर्व पर बाबा श्याम की विशेष सेवा पूजा की जाएगी। फिर 8 मार्च को बाबा श्याम का तिलक किया जाएगा। ऐसे में बाबा खाटूश्याम का मंदिर 7 और 8 मार्च को दर्शनों के लिए बंद रहेगा। बाबा खाटूश्याम के मंदिर में 9 मार्च को सुबह 5:30 बजे होने वाली मंगला आरती से भक्तों के लिए दर्शन शुरू होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043662


