लसेड़ी में हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से किया था हमला, दो मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार
लसेड़ी में हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से किया था हमला, दो मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार
सादुलपुर : चूरू के लसेड़ी में हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों और तार से हमला किया था। मामले में दो आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। सादुलपुर पुलिस ने अब तीसरे आरोपी सुरेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि इस मामले में दो मुख्य आरोपी बिल्कुपाल और राजेश पहले ही पकड़े जा चुके हैं। घटना 11 जून की रात की है। आरोपियों ने स्नेहलता और विकास कुमार पर लाठी-डंडे और तार से हमला किया था। इस हमले में विकास कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस अधीक्षक जय कुमार यादव ने कई टीमें गठित कीं। टीमों ने तकनीकी सहायता और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपियों को पकड़ा। जांच में पता चला कि ये हमला पुरानी रंजिश का नतीजा था। पीड़िता के परिवार और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042278

