[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों से दो देसी कट्टे किए बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों से दो देसी कट्टे किए बरामद

खेतड़ी में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपियों से दो देसी कट्टे किए बरामद

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने रविवार को अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बबाई क्षेत्र से अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए है, जिससे वह क्षेत्र में वारदात करने की फिराक में घूम रहे थे।

सीआई विनोद सांखला ने बताया कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों को लेकर विशेष नजर रखी जा रही है। पिछले कई दिनों से अवैध हथियारों के साथ फोटो, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे, जिसको लेकर पुलिस की ओर से बदमाशों की निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के बबाई इलाके में जय महाकाल नाम के ग्रुप का नाम सामने आया और उसकी गतिविधियों की जांच की गई, तो कुछ युवकों द्वारा अवैध हथियार के साथ गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर सघन अभियान चलाया।

इस दौरान जय महाकाल गैंग के बदमाश होशियार और अशोक गुर्जर के पास अवैध हथियार होने की जानकारी सामने आई तथा वह जल्द ही क्षेत्र में कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि अवैध हथियार रखने के आरोपी अशोक पुत्र महावीर गुर्जर ढाणी बैचावाली तन प्रतापपुरा व होशियार सिंह उर्फ नवाब पुत्र श्यामसदर मीणा निवासी बबाई हथियार लेकर घूम रहे है। जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उनके पास अवैध रूप से देसी कट्टे पाए गए।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि होशियार और अशोक गुर्जर दोनों दोस्त है, लेकिन किसी व्यक्ति से उनकी रंजिश है तथा कोई झगड़ा होने की संभावना को लेकर हथियार लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए कोई बड़ी घटना होने से पहले ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके पास से मिले हथियारों को जब्त कर लिया।

सीआई ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा उनके द्वारा सोशल मीडिया पर चलाई जा रही महाकाल गैंग में शामिल युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दौरान टीम में सीआई विनोद सांखला, एसआई बनवारीलाल, एचसी दिनेश कुमार चनेजा, मनोज कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार, महावीर, बलवीर, राजवीर आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet