[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में 6 मार्च को मनाई जाएगी होली:7 मार्च को होगा रंगोत्सव, सुबह 5:21 पर किया जाएगा होलिका दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में 6 मार्च को मनाई जाएगी होली:7 मार्च को होगा रंगोत्सव, सुबह 5:21 पर किया जाएगा होलिका दहन

खेतड़ी में 6 मार्च को मनाई जाएगी होली:7 मार्च को होगा रंगोत्सव, सुबह 5:21 पर किया जाएगा होलिका दहन

झुंझुनूं-खेतड़ी : फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि पर क्षेत्र में 6 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर रहेगा। सात तारीख को लोग रंगोत्सव मनाएंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसके लिए सवेरे से ही महिलाएं होलिका की पूजन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगी।

इस बार होली के दिन ग्रहों और नक्षत्रों का विशेष योग लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा। होलिका दहन के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे हैं। शुक्र अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु अपनी स्वराशि में होने से हंस नामक राज योग बन रहे हैं। ग्रहों के इस परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को शुभ फल और लाभ प्राप्त होंगे।

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य सुनील शर्मा के अनुसार प्रदोष काल में होलिका दहन के दौरान कई ग्रह अपने उच्च स्तर पर होंगे, जो कई राशियों के लोगों पर प्रभाव डालेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए होलिका दहन के बाद से अच्छे पलों की शुरुआत हो सकती है। बृहस्पति ग्रह मीन राशि में हैं, लेकिन नए सनातन साल में मेष में गोचर करेगा। ऐसे में अभी से मेष राशि वालों के सुख और समृद्धि के द्वार खुलने की संभावना है। मिथुन राशि वालों के रुके हुए मांगलिक कार्य संपन्न होने और आर्थिक स्थिति मजबूत बनने के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। धनु व मीन राशि के जातकों पर त्रिग्रही योग का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

जानिए शहर में कहां कहां होगा होलिका दहन

– शहर के मुख्य बाजार में होलिका समिति की ओर से दिनांक 6 मार्च को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर होलिका दहन होगा।

इसके अलावा पुराना बाजार, राजकीय अजीत अस्पताल के सामने व वार्ड 11 में भी निर्धारित समय के अनुसार ही होलिका दहन होगा।

7 मार्च को खेला जाएगा रंगोत्सव

शहर में रंगोत्सव सात मार्च को खेला जाएगा। इसके लिए युवाओं से लेकर हर वर्ग में जोरदार उत्साह है। शहर में नवयुवक मंडल की ओर से रंगोत्सव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्याम मंदिर में फूलों से होली खेली जाएगी। इसी प्रकार नगरपालिका की ओर से पन्ना शाह तालाब पर रंगोत्सव मनाएगी। यहां पर डीजे के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जलदाय विभाग करेगा दिन में जलापूर्ति

रंगोत्सव पर जलदाय विभाग की ओर से सात मार्च को विशेष जलापूर्ति की जाएगी। यह आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होगी। विभाग के एक्सईएन विक्रम सिंह ने बताया कि लोग रंगोत्सव के बाद नहा धो सके, इसलिए सुबह होने वाली होने वाली पेयजल सप्लाई के बाद दोपहर को 12:00 बजे से अतिरिक्त जलापूर्ति की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet