राजकुमार सैनी को मिली नगर पालिका की कमान
राजकुमार सैनी को मिली नगर पालिका की कमान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : स्वायत्त शासन विभाग ने नवलगढ़ नगरपालिका में नए कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की है। वार्ड नंबर 5 के पार्षद राजकुमार सैनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इससे पहले वार्ड नंबर 39 के पार्षद सुरेन्द्र कुमार सैनी कार्यवाहक अध्यक्ष थे। उन्हें भी 60 दिन के लिए नियुक्त किया गया था। राजकुमार सैनी की नियुक्ति राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2000 की धारा 50 (1) (iv) (क) के तहत की गई है।
राजकुमार सैनी 60 दिन तक या राज्य सरकार के अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शोएब खत्री को विभागीय जांच के कारण निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से नगरपालिका में नेतृत्व का पद खाली था।
यह नियुक्ति आदेश निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इन्द्रजीत सिंह ने राज्यपाल की आज्ञा से जारी किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041060


