[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अधिकारियों पर मदन राठौड़ बोले-घोड़े को ऊपर बैठने वाला हांकता:अधिकारी के डंडे में झंडा हमारा लगा हुआ तो हमारे हिसाब से काम कर रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अधिकारियों पर मदन राठौड़ बोले-घोड़े को ऊपर बैठने वाला हांकता:अधिकारी के डंडे में झंडा हमारा लगा हुआ तो हमारे हिसाब से काम कर रहा

अधिकारियों पर मदन राठौड़ बोले-घोड़े को ऊपर बैठने वाला हांकता:अधिकारी के डंडे में झंडा हमारा लगा हुआ तो हमारे हिसाब से काम कर रहा

जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि अधिकारी, अधिकारी होता है। लेकिन उस पर अंकुश लगाने वाली सरकार होती है। मुझे अधिकारियों के लिए यह शब्द प्रयोग नहीं करना चाहिए। लेकिन जिस तरह से तगड़ा घोड़ा होता है, उसके ऊपर जो सवार होता है, वो जैसे हांकता है, वैसे वो हांका जाता हैं।

आज अधिकारी के डंडे में झंडा हमारा लगा हुआ है। कांग्रेस का झंडा निकल गया और हमारा झंडा लग गया तो हमारे हिसाब से काम कर रहा है। अधिकारी को यहां से हटाकर कहीं भी लगाओगे तो अधिकारी ही रहेगा। लेकिन उस पर अंकुश लगाने वाली, उसे निर्देश देने वाली और व्यवस्था देने वाली सरकार है। सरकार हमारी सही चल रही हैं।

दरअसल, गहलोत ने कहा था कि भजनलाल सरकार में प्रमुख पदों पर हमारे लगाए हुए अधिकारी ही काम कर रहे हैं।

बजरी माफिया कांग्रेस की पैदाइश

मदन राठौड़ ने कहा- बजरी माफिया कांग्रेस की ही पैदाइश है, इन्हें पैदा करने का काम कांग्रेस ने ही किया है। उनकी सरकार में हम बार-बार कहते रहे कि बजरी के ठेके दिए जाने चाहिए। लेकिन क्योंकि उनकी पार्टी उन्हीं से ही चल रही थी। इसलिए उन्होंने ठेके नहीं दिए और धूम धड़ाके से बजरी बिकती रही। राठौड़ ने कहा कि उनके चाहने न चाहने से कुछ नहीं होगा। भजनलाल शर्मा हमारे मुख्यमंत्री है, मुख्यमंत्री रहेंगे। गहलोत मुंगेरीलाल के सपने देखते रहें। सपनों में जीते रहे। हमें कोई आपत्ति नहीं हैं।

गहलोत को लग रहा है उनकी जमीन खिसकने वाली है

मदन राठौड़ ने कहा- उन्हें (अशोक गहलोत) लगता है कि अगर मैने कुछ नहीं बोला, हमलावर होने का स्वांग नहीं रचा तो कहीं मेरी जमीन खिसक नहीं जाए।

Related Articles