[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिल्लत एकेडमी में हुआ शानदार शैक्षिक का‌ कार्यक्रम, मुख्य अतिथि‌ नायब शहर इमाम रहे। सैयद अबरार हुसैन कादरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिल्लत एकेडमी में हुआ शानदार शैक्षिक का‌ कार्यक्रम, मुख्य अतिथि‌ नायब शहर इमाम रहे। सैयद अबरार हुसैन कादरी

मिल्लत एकेडमी में हुआ शानदार शैक्षिक का‌ कार्यक्रम, मुख्य अतिथि‌ नायब शहर इमाम रहे। सैयद अबरार हुसैन कादरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित मिल्लत एकेडमी में एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ‌ नायब शहर इमाम पीर सैयद अबरार अहमद कादरी रहे। एवं ‌ वशिष्ठ अतिथि इस्लामिक स्कॉलर सैयद आरिफ कमाल व जर्नलिस्ट मोहम्मद अली पठान ने शिरकत की। उनका आगमन और स्टाफ के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बना।कार्यक्रम की मुख्य विशेषता छात्रों द्वारा दी गई अंग्रेजी में भाषण रही, जिसमें उन्होंने शिक्षा का वास्तविक अर्थ समझाया। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ बताया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, अनुशासन और जीवन मूल्यों को सिखाती है।‌ कार्यक्रम का आगाज स्कूल के छोटे बच्चों ने कुरान शरीफ की आयत पढ़कर शुरू किया। ओर आए हुए मेहमानों का फूल मालाओं से स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया। सैयद अबरार अहमद ने कहा बच्चों की शिक्षा ‌ के साथ हिंदी ,इंग्लिश ,और अरबी ,उर्दू ‌ एक ही स्कूल कैंपस में दी जा रही है यह सबसे बेहतरीन तरीका है जिससे दिन और दुनिया की दोनों तालीम एक ही छत के नीचे मिल रही हैं ऐसी स्कूलों की हमारे समाज में बहुत ही आवश्यकता है हम ‌ स्कूल के संस्थापक मुस्ताक खान का आभार व्यक्त करते हैं‌ ‌ सैयद आरिफ खान ने कहा ‌ की पढ़ना और पढ़ाना नहीं बल्कि सीखना और सीखाना । चाहिए और बेहतर शिक्षा के बारे में अधिक जानकारी दी चाहिए ‌ मोहम्मद अली पठान ने कहा की छोटे बच्चे एक पौधे की तरह से हैं इन्हें आप जिस तरह से सीचेगे उसी तरह से उच्च शिक्षा प्राप्त कर आपकी संस्थान का नाम उजागर करेंगे। ‌ मुस्ताक खान ने स्कूल व लाइब्रेरी‌ ‌का मेहमानों को निरीक्षण करवाया। प्रिंसिपल सोनू सर ‌ ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया“ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें ज्ञान व संस्कार का महत्व सिखाते हैं। कार्यक्रम में लियाकत कुरैशी,अरबाज खान, समीर खान आदि उपस्थित रहे”कार्यक्रम का ‌ सफल संचालन इदरीस खान ने किया। समापन दुआ और एकता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के संदेश के साथ किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77