[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भाजपा ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

भाजपा ने मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को नवलगढ़ में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संयोजक विष्णुकांत रूंथला रहे। इस अवसर पर मंच पर मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल, जिला परिषद सदस्य बीरबल गोदारा, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश चौधरी एवं पार्षद जयंती बील भी उपस्थित रहे। मंच का संचालन भानुE प्रकाश छापोला ने किया।

मुख्य अतिथि रूंथला ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा ‘एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। वहीं, जिप सदस्य बीरबल गोदारा ने भी अपने विचार रखे। मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम बिरौलिया, सुनील सामरा, रतनलाल कुमावत, प्रकाश महन, श्याम सिंह तंवर, तरुण मितर, मोहन चुड़ीवाल, फूलचंद सैनी, दीपचंद पंवार, अनिल सैनी, जयराम दीक्षित, प्रशांत शर्मा, आकाश नायक, सोनू नेता, बलराम नायक, रोहित बिस्पतियां, सुमित शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62