[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बूथ स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बूथ स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बूथ स्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रुस्तम अली खान 

सरदारशहर : जनसंघ के सस्थापक सदस्य डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बूथ संख्या 167, 109, 87, 264, 265 पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा की डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन से हम सब कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है। हम सब उनके ऋणी है कि उन्होने लोकतंत्र और अखण्ड भारत के लिए जीवन समर्पण कर दिया। वे अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुचे इसके पक्षधर थे। उनका सबसे बड़ा सपना था कि देश में एक विधान एक निशान और एक प्रधान हो जिसे उनकी प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि सरकार ने पुरा किया है। वे अखण्ड भारत के हिमायती थे देश की अखण्डता के लिए उन्होने अपना बलिदान दिया। वे एक कुशल प्रशासक संगठनकर्ता और सरल हद्वय व्यक्ति थे जो कार्यकर्ताओ के मार्गदर्शक थे।

इस अवसर पर जिला मंत्री श्याम पारीक, डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मूलचंद दुगड़, नगर अध्यक्ष मुकेश भामा, पार्षद बाबूलाल प्रजापत, ओबीसी मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन भोजक, पूर्व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशन मोयल, जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका, युवा मोर्चा महामंत्री गुरु धानका, जगदीश पिंगोलिया, दुनिचंद जोशी,अश्विनी मकवाना, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अभिषेक भोजक, पवन पारीक, राजेश माटोलिया, भजनलाल नाई, घनश्याम भोजक, अशोक भोजक, तेजकरण भिवानिया, सत्यनारायण भालेरी, महावीर पारीक, रजत शर्मा, विक्रम जोशी, श्यामसुन्दर दर्जी, हनुमान पारीक, चुनिसिंह पुरोहित, एडवोकेट वसुधा भोजक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62