[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘तू मेरी मैं तेरा’ की शूटिंग जारी, सितारों की एक झलक पाने उमड़े फैंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

‘तू मेरी मैं तेरा’ की शूटिंग जारी, सितारों की एक झलक पाने उमड़े फैंस

'तू मेरी मैं तेरा' की शूटिंग जारी, सितारों की एक झलक पाने उमड़े फैंस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ :  नवलगढ़ में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री अनन्या पांडे नवलगढ़ पहुंचे हुए हैं। रविवार को तीनों कलाकारों पर सराफ हवेली में विभिन्न दृश्य फिल्माए गए। दिनभर कैमरे, लाइट्स और “एक्शन” की गूंज हवेली परिसर में सुनाई देती रही। शूटिंग के दौरान कलाकारों को देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौके पर पहुंचे।

जैकी श्रॉफ ने फैंस के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और सेल्फी भी खिंचवाई, जिससे वहां मौजूद प्रशंसकों में उत्साह और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 25 जुलाई तक नवलगढ़ के विभिन्न लोकेशनों पर जारी रहेगी। इस दौरान नवलगढ़ की ऐतिहासिक हवेलियों और खूबसूरत स्थलों को कैमरे में कैद किया जाएगा। फिल्म की टीम की मौजूदगी से नवलगढ़ शहर में खासा उत्साह है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62