[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिव का प्रिय महीना सावन 11 जुलाई से, शिव मंदिरों में उमड़ेंगे भक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिव का प्रिय महीना सावन 11 जुलाई से, शिव मंदिरों में उमड़ेंगे भक्त

शिवभक्त सावन का कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : शिव का प्रिय महीना ओर शिवभक्ति का पावन माह सावन 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है जो 9 अगस्त तक चलेगा। शिव भक्तों को इस पवित्र महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे 14, 21 व 28 जुलाई और 4 अगस्त। इन सोमवारों को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और व्रत आदि करके पुण्य अर्जित करेंगे ओर भोले को रिझाएंगे। सावन के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। कांवड़िए विभिन्न तीर्थों से जल भरकर “बोल बम” के जयकारों के साथ शिव मंदिरों की ओर प्रस्थान करेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कस्बों व गांवों में कांवड़ियों के लिए विश्राम, भोजन और स्वास्थ्य की विशेष व्यवस्था की जाएगी। सावन माह का संबंध वर्षा ऋतु से भी है। खेतों में बीजारोपण, हरियाली की छटा और वातावरण की शुद्धता इस माह को विशेष बनाते हैं। शिव भक्तों की ओर से शिव मंदिरों में अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पंडित विनोद शर्मा के अनुसार सावन का महीना शिव को अत्यंत प्रिय है। इस महीने को सभी महीनों से पावन ओर उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इसी माह माता पार्वती ने कठोर तप कर शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इस कारण श्रद्धालु जल, दूध, बिल्वपत्र व धतूरा आदि अर्पित कर शिव की कृपा प्राप्त करने और उन्हें रिझाने का प्रयास करते हैं। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना को लेकर व्रत करती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet