बोलेरो के शराबी चालक ने कार को टक्कर मारी, बोलोरो में शराब के पव्वे मिले
कार में सवार दो महिलाओं सहित चार जने गंभीर घायल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
रतनगढ : रतनगढ़ के पास बोलेरो के एक शराबी चालक ने गलत दिशा में चलकर एक कार को टक्कर मार दी, इससे कार में सवार दो महिलाओं सहित चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों जने अपने रिश्तेदार की शोक सभा से वापस घर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिवस आर जे 18 यू ए 1953 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाकर सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बोलेरो का शराबी चालक और उसका साथी अपने वाहन को छोड़कर भाग गया। दुर्घटना में कार सवार दंपती श्रवण सिंह राठौड़ और मंजू कंवर, मुकेश सिंह और उनकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक ने अपने वाहन से रतनगढ़ के अस्पताल में पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको सीकर रेफर कर दिया गया। श्रवण सिंह और मंजू कंवर को आज सीकर के टीबड़ा अस्पताल से गंभीर हालत में जोधपुर रैफर कर दिया गया। मुकेश सिंह और उनकी भाभी का सीकर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043687


